फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पत्नी व तीन बच्चों को आग लगाकर मारने का किया प्रयास, भागकर बचाई जान, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 11:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

महिला ने बताया कि मौके से उसने व बच्चों ने भागकर जान बचाई। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव अहरवां में नशे के आदी व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों और पत्नी को आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। पत्नी और बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ हत्या प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला मनप्रीत की शिकायत पर आरोपी पति परममिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है और पिछले कई दिनों से उसे व उसके बच्चों को मारने का प्रयास कर रहा है। 22 मार्च को वह और उसकी दो लड़कियां व एक लड़का घर पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे पति घर पर आया और उसने कमरे में आग लगा दी, जिसमें वह सोए हुए थे। मौके से उसने व बच्चों ने भागकर जान बचाई। आग से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें