शहर के शहीद ऊधम सिंह पार्क में शुक्रवार दोपहर एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें बेहोश पड़े देख कर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक दोनों अब खतरे से बाहर हैं। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।
प्रेमी जोड़े में से युवती शहर के एक आईटीआई में पढ़ती है वहीं युवक होशियारपुर से बीटेक कर रहा है। होशियारपुर रहने वाली युवती होशियारपुर से बीटेक करने वाला युवक शुक्रवार ऊधम सिंह पार्क में बेहोश पड़े मिले। संयोगवश उधर से गुजर रहे मर्चेंट नेवी से रिटायर्ड दिलबाग राणा और हिम्मत कुमार उन्हें बेसुध पड़ा देख दोनों को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन युवती ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह आईटीआई में पढ़ती है। उसके साथ पड़े बेहोश पड़े युवक का नाम विजय है जो उसको कहता था कि वह उससे प्यार करता है। एक बार पहले भी जब उसने मना किया तो उसने अपनी नसें काट ली थी। विजय ने उसे धमकी दी थी कि वह आत्महत्या कर इलजाम उस पर लगा देगा।
इसी डर से वह उसके साथ बातचीत करने लग पड़ी। बाद में उनकी दोस्ती हो गई। इस दौरान उसे पता लगा कि विजय शराब पीता है व उसके किसी और लड़की के साथ भी प्रेम संबंध है। उसने कहा कि वह अपने बाप की इकलौती बेटी है उसके तीन भाई हैं। वह इसके साथ दोस्ती नहीं करना चाहती थी परंतु वह उसके कालेज के आगे खड़ा रहता था उससे आते जाते तंग करता था।