फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़

Mon, 21 Apr 2014 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाबैन
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खैरी में एक युवक द्वारा घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गांव के ही युवक राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र में रहता है। स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण वह बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव खैरी आया था।

14 अप्रैल को उसके परिवार वाले गेहूं काटने के लिए खेतों में गए थे। शाम के समय मौका पाकर गांव का ही युवक राजेंद्र उनके घर में घुस गया और घर की कुंडी लगाकर उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने शोर मचा दिया, लड़की की आवाज सुनकर पड़ोस में गई उसकी भाभी घर पर आ गई। भाभी के घर आते ही राजेंद्र वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें