फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रेमिका' पर जब वश्ा न चला तो रेत दिया गला

Thu, 18 Sep 2014 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांश्ाहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग पढ़ने आई युवती अपने प्रेमी के साथ पहुंच गई सिनेमा हॉल। पंजाब के नवां शहर के चंडीगढ़ रोड पर स्थित सतलुज सिनेमा हॉल में बनी पार्किंग में युवक ने उसका तेजधार हथियार से गला रेत डाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवती फिलहाल खतरे से बाहर है। युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने उसके बयान दर्ज नहीं किए थे।

नवांशहर के गांव निवासी युवती नवांशहर में एक आईलेट्स सेंटर में कोचिंग लेने आती थी। युवती और गांव तलवंडी फत्तू निवासी जगदीप सिंह सुबह लगभग पौने नौ बजे के करीब सतलुज सिनेमा हॉल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा हॉल की पार्किंग में रेता गला

युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बताया जाता है। दोनों सिनेमा हॉल के पीछे पार्किंग में चले गए। वहां पर लड़का लड़की के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गया।

लड़की ने चिल्लाना शुरू किया तो सिनेमा हॉल के पीछे जूस स्टॉल लगाने वाला शुभम पार्किंग स्थल पर पहुंचा और उसने घायल युवती को चंडीगढ़ चौक स्थित हरबंस अस्पताल पहुंचाया।

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राज कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को जानते थे। सुबह पौने नौ बजे वे सिनेमा हाल क्यों पहुंचे, यह बात लड़की के बयान देने पर पता चलेगा। उन्होंने कहा कि लड़के की पहचान हो गई है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें