फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश्ा के चलते युवक को चाकुओं से गोदा

Mon, 30 Jun 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कालोनी नंबर-4 में रविवार शाम एक घर में घुसकर कुछ हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम परिजनों की ओर से इस मामले में नामजद आरोपी राजू खान और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया जा रहा था। हत्यारोपी पर इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दोनों में चल रही थी रंजिश

जानकारी के अनुसार कालोनी नंबर-4 के रहने वाले आजम खान के घर शाम को राजू खान अपने साथियों के साथ आ धमका। राजू खान की आजम खान से पुरानी रंजिश रही है।

घर में घुसते ही राजू और उसके साथियों ने आजम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर चाकू से हमला किया।

परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन अन्य हमलावरों ने उन्हें रोक दिया। हमले के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

हत्यारोपी पर पहले से हैं कई मामले दर्ज

इसके बाद परिवार और आसपास के लोग लहूलुहान हालत में आजम को सेक्टर-32 के अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके बाद परिजनों की ओर से राजू और अन्य के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र पुलिस में पर्चा दाखिल कराया गया। देर शाम तक इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही थी।

पुलिस के अनुसार हत्यारोपी राजू खान पर इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह जेल जा चुका है। देर रात तक इस हत्याकांड में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें