फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का नौकर छेड़छाड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के महरौली की रहने वाली युवती ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री के घर काम करने वाले राजपाल (40) पर छेड़छाड़, मारपीट व चोरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मालवीय नगर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जौनापुर गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को युवती ने पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि कुछ माह पहले एक युवक ने उसकी बहन को अगवा कर लिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर युवती कुछ दिन पहले इसकी शिकायत लेकर मालवीय नगर में रहने वाले योगानंद शास्त्री के पास आई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवती को पैसे की थी जरूरत

यहां उसकी मुलाकात राजपाल से हुई। उसने कहा कि वह यहां ड्राइवर है और इस मामले में उसकी मदद कर सकता है। इस बीच युवती को रुपये की जरूरत पड़ी। राजपाल ने उससे ज्वेलरी के बदले रुपये दिलाने की बात कही।

आरोप है कि शुक्रवार को राजपाल युवती को मदन मोहन मालवीय अस्पताल के पीछे एम ब्लॉक स्थित एक मकान में ले गया और कमरा बंद कर छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी और उसका पर्स लेकर फरार हो गया।

युवती ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि राजपाल एमसीडी में स्वीपर है और फिलहाल दिल्ली विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री के यहां काम कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें