फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GMCH-32 में सिक्योरिटी गार्ड पर चलाई तलवार, तानी पिस्टल

Wed, 30 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 अस्पताल परिसर में मंगलवार दोपहर सिक्योरिटी गार्डो ने कार सवार चार युवकों पर आरोप लगाया है कि रांग साइड में जाने से रोकने पर उन्होंने तलवार से हमला किया और पिस्टल तानी। इसके बाद सिक्योरिटी गार्डो की टीम सेक्टर-34 थाने में शिकायत देने पहुंची। हालांकि, हैरानी की बात है कि सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने ऐसी किसी वारदात के बारे में जानकारी होने से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड त्रिलोचन सैनी ने बताया कि जीएमसीएच-32 हास्पिटल के गेट नंबर-1 पर गार्ड कमलजीत, बलविंदर और उसके आगे सुपरवाइजर तारा सिंह की ड्यूटी थी। मंगलवार करीब चार बजे इंडिका सवार चार युवक पार्किंग की ओर से रांग साइड में आ रहे थे। इस दौरान गार्ड बलविंदर व कमलजीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

सैनी का आरोप है कि इस दौरान एक युवक कार से तलवार लेकर निकला और सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया। लेकिन, किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचा ली। इसको देखकर सिक्योरिटी गार्ड कमलजीत और सुपरवाइजर तारा सिंह उनकी ओर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कार से बाहर आए दूसरे युवक ने उन पर पिस्टल तान दी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों को जमा होते देखकर चारों युवक कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्डों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सूचना दी। मौके पर पहुंचीं जांच अधिकारी ने उन्होंने शिकायत देने के लिए सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन में बुलाया। इसके बाद उन्होंने लिखित तौर पर शिकायत दी।

सिक्योरिटी गार्ड त्रिलोचन सैनी ने बताया कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने एक बार भी उनसे कुछ नहीं पूछा। इसके साथ उनकी ओर से किसी भी तरह की मदद नहीं की गई। इसकी वजह से भी सिक्योरिटी गार्डों में रोष है।

कमलजीत, पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड, ड्यूटी गेट नंबर-1 ने बताया कि कार से चार युवक रांग साइड में जा रहे थे। उन्होंने रोकने पर उन्होंने पहले तलवार से वार किया। किसी तरह जान बचाने के बाद दूसरे युवक ने पिस्टल तान ली। हालांकि, बाद में आरोपी कार में फरार हो गए। जबकि, पुलिस को हमले आरोपियों के कार के नंबर नोट करवाए है।

पीड़ित तारा सिंह, सुपरवाइजर, जीएमसीएच-32 ने बताया कि लाल कलर की इंडिका कार से आए चार लड़कों ने तलवारे चलाई और पिस्टल ताना है। इसकी शिकायत दो सिक्योरिटी गार्ड सहित हमने सेक्टर-34 थाने में दर्ज करवा दिया है।  
विज्ञापन


बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-34 ने बताया कि जीएमसीएच-32 में किसी भी तरह की लड़ाई नही हुई है। ऐसी किसी भी वारदात की सूचना थाने में नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें