फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में नवनियुक्त सरपंच पर हमला, 6 लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

Fri, 04 Jan 2019 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर में पंचायती चुनाव में वोटों के झगड़े को लेकर एक नव नियुक्त सरपंच को उसके घर आकर घायल करने वाले 6 लोगों के विरुद्ध थाना दीनानगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच कर रहे एएसआई वरिंद्र पाल ने बताया कि कर्ण सिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी मीरपुर ने शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जिसमें उसने बताया कि 2 जनवरी को वह अपने सरपंच बनने की खुशी में घर में गांव निवासियों को बुलाकर पार्टी का रहा था। पार्टी समाप्त होने के बाद वह करीब 8:30 बजे अपने घर के कमरे में आराम कर रहा था। उसी दौरान आरोपियों ने उसके घर दाखिल होकर दरवाजे, खिड़कियों को तोड़ दिया और उस पर हमला कर घायल कर दिया। 

आरोपी उसे घायल करने के बाद फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ण सिंह के बयान पर आरोपी रजिंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह, राजन पुत्र शक्ति, शक्ति पुत्र करनैल सिंह, रजिन्द्र सिंह पुत्र शक्ति सभी निवासी गांव मीरपुर, कपिल सलारिया, संनम सलारिया पुत्रान बूटी राम निवासी रमवाल पुलिस स्टेशन दीनानगर के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें