वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला
- फोटो : file photo
मोहाली के इलाके में सक्रिय खैर तस्करों द्वारा स्पेशल नाके पर वन विभाग के अधिकारियों व मुलाजिमों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विभाग की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान ब्लॉक ऑफिसर चरनजीत सिंह समेत पांच मुलाजिम घायल हो गए। बलौंगी थाने की पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला छह अप्रैल रात का है। फारेस्ट विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में खैर तस्कर किसी वारदात को अंजाम देेने जा रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने गांव झांमपुर में फारेस्ट विभाग की टीम ने नाका लगाया। तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग खैर के पेड़ को काटकर बाइक ों पर जा रहे रहे थे। आरोपियों के पास कुल्हाड़ी व अन्य हथियार थे। जब फारेस्ट विभाग की टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। तो उन्होंने हमला कर दिया।
इस दौरान फारेस्ट विभाग के अधिकारियों ने काफी बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पीछे नहीं हटे। जब मुलाजिमों ने अपने वाहन की आड़ ली तो आरोपियों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग के मुलाजिमों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी मुलाजिमों पर ड्यूटी के दौरान हमला करने व काम प्रभावित करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है