फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी महिला सरपंच के घर तोड़फोड़, दो जख्मी, इनोवा कार और 16 बाइकों पर आए थे आरोपी

Thu, 11 Apr 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर थाना सदर अंतर्गत गांव भगवानपुरा में हथियारों से लैस इनोवा कार व 16 बाइकों पर आए आरोपियों ने कांग्रेस महिला सरपंच के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दो लोगों को जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


यही नहीं आरोपी घर से 85 हजार की नकदी भी छीनकर ले गए। विवाद का कारण पंचायती जमीन पर लगे सफेदे के पेड़ काटने संबंधी शिकायत सरपंच द्वारा बीडीपीओ को दिया जाना बताया जा रहा है। 

थाना सदर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को नामजद कर 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। अमरीक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव भगवानपुरा में उनकी पत्नी शरणजीत कौर कांग्रेसी सरपंच हैं।
विज्ञापन


शरणजीत कौर ने गांव की पंचायती जमीन पर गैरकानूनी तरीके से सफेदे के पेड़ काटने संबंधी बीडीपीओ को शिकायत दी थी। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी।

Trending Videos
विज्ञापन

अमरीक ने पुलिस को बताया कि उनका एक पेट्रोल पंप है। पंप पर मोनू तिवारी सेल्समैन लगा है। पंप पर पेट्रोल की सेल का कैश देने के लिए मोनू घर आया था। उसी समय हथियारों से लैस बाऊ, भट्ठी, सागर समेत 50 आरोपी इनोवा कार और 16 बाइकों पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

 आरोपियों ने अमरीक और मोनू तिवारी को भी बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। आरोपी मोनू तिवारी से पैसों का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 85 हजार की नकदी बताई जा रही है। अमरीक ने पुलिस से कहा कि आरोपी धमकी दे गए हैं कि दोबारा उनके घर आकर हमला करेंगे।

थाना सदर पुलिस के एएसआई बलबीर सिंह उक्त मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि फिलहाल अमरीक सिंह के बयान पर आरोपी बाऊ, भट्ठी, सागर समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें