फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को वीआईपी एरिया में मकान पर फायरिंग

Wed, 30 Dec 2015 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-35 ए स्थित के मकान पर सोमवार आधी रात (12:35बजे ) कार सवार तीन अज्ञात युवक फायरिंग और पत्थरबाजी कर फरार हो गए। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत सेक्टर-35 ए हाउस 419 निवासी कुलविंदर सिंह ने दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह परिवार के सदस्य डिनर के बाद सोने चले गए। रात करीब 12:35 बजे किसी ने मकान पर पत्थर फेंकना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर बाहर आए तो कार सवार तीन युवक दिखाए पड़े।

उनको देखते ही उनमें से एक ने गोली चला दी। फायरिंग के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई। किसी को कुछ समझ में आता उससे पहले ही युवक कार में सवार होकर फरार हो गए थे। इस दौरान परिजनों से सूचना पाकर पीसीआर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित कुलविंदर की शिकायत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दो कारों के शीशे तोडे़
कुलविंदर सिंंह ने पीसीआर पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी दो कारों से शीशे तोड़ दिए। इसमें सीएच-01 ए एक्स-6090 और फोर्ड फिगो सीएच 01 बी डी-6090 कार शामिल है। हालांकि, कार की जांच में अंदर से कुछ चोरी होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

दो माह पहले बेटे से फाजिल्का में हुई थी कहासुनी
कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या लेना देना नहीं है। यह जरूर है कि दो महीने पहले फाजिल्का में उनके बेटे के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हुई थी। लेकिन परिवार वालों ने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया।  पुलिस इस मामले को भी संज्ञान में लेकर जांच में लगी है।

घटनास्थल से नहीं मिली खोल
थाना प्रभारी सेक्टर-36 राम दयाल ने बताया कि गोली चलने की सूचना देर रात करीब एक बजे आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ सुबह तीन बजे तक जांच चलती रही। वारदात स्थल से गोली के कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, आरोपियों ने पत्थर बसाए हैं।

तीन संदिग्ध राउंड अप, पूछताछ जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि वारदात की प्राथमिक जांच के बाद तीन संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उनका दावा है कि प्राथमिक जांच में आरोपी पीड़ितों के जानने वाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें