फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी की कार से पलक झपकते गायब हुए लाखों

Wed, 30 Dec 2015 10:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान की रकम बैंक से निकालने-जमा कराने वाली सिक्योरिटी कंपनी की कार से तीन लाख की रकम लेकर काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश उड़न छू हो गए। पुलिस ने देर शाम तक पूरे जिले में घंटों तक कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


घटना पुराने रानीपुर मोड़ के पास कार्पोरेशन बैंक शाखा के ठीक सामने की है। मेरठ की चेकमेट सिक्योरिटी कंपनी शहर के छह व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की नगदी बैंक शाखाओं में जमा एवं निकालने का काम करती है। मंगलवार को भी रोजाना की तरह कंपनी के कर्मचारी अपने काम में जुटे हुए थे।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास पीसी ज्वैलर्स एवं वी मार्ट कंपनी की करीब पौने तीन लाख रुपये जमा कराने कर्मचारी अजित सिंह (निवासी गांव तिरफाना ननौता, जिला सहारनपुर, यूपी) हाल निवासी रामधाम कालोनी सिडकुल और सिक्योरिटी गार्ड आर्यन गिरि (निवासी कस्बा लक्सर) बैंक शाखा पहुंचे।
विज्ञापन


शाखा में प्रवेश करने से पहले सिक्योरिटी गार्ड अपने घर जाने की बात कहकर चला गया। कर्मचारी अजित एवं चालक विमल कुमार (निवासी देवनगर रावली महदूद सिडकुल) कार में बैठे थे। इसी बीच पहुंचे एक युवक ने कार के इंजन से तेल निकलने की बात कही। चालक विमल कार से उतरकर बोनट खोलकर तेल निकलने की वजह जानने लगा। इसी बीच कर्मचारी अजित सिंह भी रकम से भरा बैग कार में छोड़कर चालक के पास पहुंच गया।

चालक के कहने पर जब कर्मचारी कार स्टार्ट करने लगा तो तभी उसने देखा कि रुपये से भरा बैग गायब है। इससे हड़कंप मच गया। बैग गायब की सूचना पर सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, सीपीयू इंस्पेक्टर विपेंद्र भी पहुंच गए। पूछताछ में कर्मचारी एवं चालक ने बाइकसवार दो युवकों पर बैग ले जाने का संदेह जताया। सूचना फ्लैश होते ही जिलेभर में पुलिस चेकिंग में जुटी। देर शाम तक चले चेकिंग अभियान के बाद बदमाशों का पता नहीं लग पाया। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
हरिद्वार। घटना की हकीकत जानने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। बैंक शाखा में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हालांकि, कंपनी के कर्मचारी एवं चालक का काफी देर तक बैंक शाखा के बाहर खड़ा होना पुलिस को गले नहीं उतर रहा है। मायापुर चौकी में पुलिस अफसर कर्मचारी एवं चालक से पूछताछ करने में जुटे हुए थे। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने शाखा में मौजूद रहकर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी है। हालांकि, अभी पुलिस रिकार्डिंग को लेकर कुछ भी नहीं बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें