किसी ने न तो फोन पर कार्ड ब्लॉक होने का डर दिखाकर पिन नंबर मांगा, न ही कभी किसी एटीएम पर किसी लड़के से एटीएम पर पैसे न निकलने पर मदद मांगी कि किसी ने कार्ड की जानकारी ले ली हो।
उसके बावजूद खाते से 7400 रुपये निकल गए। पीड़ित महिला को पैसे निकलने के 23 दिन बाद इसका पता चला। पीड़िता ने मामले की शिकायत बैंक व पब्लिक विंडो पर दे दी है।
कालोनी नंबर चार में रहने वाली विधवा शबाना मंगलवार सुबह जब सेक्टर 31 में बैंक ऑफ इंडिया गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक अधिकारी ने बताया कि उसके खाते में सिर्फ 2600 रुपये हैं।
शबाना ने बताया कि खाते में कुल दस हजार रुपये थे। जब अधिकारी ने चेक किया तो पता चला कि 18 नवंबर को उसके खाते से आनलाइन दो बार ट्रांजेक्शन की गई है। पहली ट्रांजेक्शन 4900 रुपये की और दूसरी 2500 रुपये की हुई है।