ATM लूटने का प्रयास करने के आरोप में CIA स्टाफ मोहाली ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। इसमें जिसके जिम्मे सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वहीं मास्टरमाइंड निकला। पढ़िए चौंका देने वाला खुलासा। लालड़ू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम लूटने का प्रयास करने में बैंक का एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।
एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दावा किया कि सिक्योरिटी गार्ड ही लूट का मास्टरमाइंड था। दोस्तों से पहले उसने अपने आप को रस्सी से बंधवाया था। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (22) (सिक्योरिटी गार्ड), कार चालक परमजीत सिंह (27) निवासी गांव सरसीनी थाना लालड़ू, जेसीबी चालक गुरदीप सिंह उर्फ सोनी (28) निवासी गांव नंगल छड़बड़ थाना बनूड़, रणजीत सिंह उर्फ जग्गी (26) निवासी गांव हंसाला थाना बनूड़ के रूप में हुई है।
एसएसपी के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि गुरदीप सिंह उर्फ सोनी और सिक्योरिटी गार्ड अवतार सिंह एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस दोनों ने एटीएम लूटने की प्लानिंग बनाई थी।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 6 अगस्त की रात के समय लालड़ू में एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई थी। सात अगस्त को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच लालड़ू में ब्लैक कैट सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से गार्ड अवतार सिंह निवासी गांव नंगल छड़बड़ थाना बनूड़, जिला पटियाला ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।
सीसीटीवी पर किया था लाल रंग का स्प्रे
सीसीटीवी
- फोटो : demo
फिर सीआईए को सौंपी गई जांच
पुलिस ने सात अगस्त को अवतार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद इस मामले की जांच मोहाली सीआईए के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह और थानेदार भारत भूषण को दी गई थी। जांच के दौरान मौके से इकट्ठा किए सबूतों के आधार पर कड़ी दर कड़ी जोड़ी गई तो इस वारदात में सिक्योरिटी गार्ड अवतार सिंह के शामिल होने का सुराग लगा।
वारदात से पहले की थी रेकी
सिक्योरिटी गार्ड एटीएम लूटने के लिए परमजीत सिंह और रणजीत सिंह को साथ ले गया था। वारदात वाले दिन छह अगस्त को सबसे पहले गुरदीप सिंह उर्फ सोनी घर से अपनी स्विफ्ट कार में इस एटीएम से पैसे निकलवाने के बहाने आया। सिक्योरिटी गार्ड अवतार सिंह से बातचीत करने के लिए आधा घंटे तक वहां रुका। इस दौरान उसने रेकी की थी।
सीसीटीवी पर किया था लाल रंग का स्प्रे
घटना को अंजाम देने से पहले गुरदीप सिंह उर्फ सोनी, परमजीत सिंह और दोषी रणजीत सिंह स्पेलेंडर बाइक पर सवार होकर आए। आरोपियों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। आरोपियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर लाल रंग की स्प्रे की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड अवतार सिंह को रस्सी से बांधने का नाटक करने के बाद रॉड और कटर से एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की।
पुलिस गश्त के दौरान हूटर बजने पर भागे थे आरोपी
आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस की गस्त पार्टी की गाड़ी का हूटर बजा। इसके बाद आरोपी डरकर अपनी स्पेलेंडर बाइक से भाग गए थे।