फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने वालों पर शिकंजा, आखिरकार मिली सख्त सजा

Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम तोड़ कैश चोरी करने के प्रयास मामले में जिला अदालत ने तीन आरोपियों को 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 3-3 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन


इसे न चुकाने पर 3-3 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा पाने वालों में जतिंदर सिंह (21) मोहाली, राहुल (23) मलोया और लखविंदर सिंह (23) पलसौरा का रहने वाला है। 

मामले में कुल छह आरोपी थे। तीन अन्य नाबालिगों के खिलाफ जुवेनाइल कोर्ट में केस चल रहा है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ लूट का प्रयास और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़िए क्या है पूरा मामला 

कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी की देर रात एक साइकिल सवार से सूचना मिली कि सेक्टर-24सी में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में 6-7 युवक घुसे हुए हैं।  उनके हाथ में रॉड, ईंट और अन्य सामान है और वे लोग एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को आता देख सभी वहां से ऑटो में फरार हो गए।

पुलिस ने जांच की तो एटीएम और केबिन का सीसीटीवी कैमरा भी टूटा था। पुलिसकर्मियों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर ऑटो का नंबर फ्लैश किया तो सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने ऑटो में सवार युवकों को सेक्टर-38 की मोटर मार्केट के पास दबोच लिया। 

ऑटो में तीन नाबालिग समेत छह लोग सवार थे। तलाशी के दौरान उनके पास से लोहे की रॉड, तलवारें, हॉकी और डंडे बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर राहुल, लखविंदर और जतिंदर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें