फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात कश्मीरी छात्र पर पड़ी भारी, हथियारों से हुआ हमला 

Wed, 26 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
दो छात्रों के आपसी विवाद में एक कश्मीरी छात्र जख्मी हो गया। कश्मीरी छात्र मोहम्मद यासीन का आरोप है कि कॉलेज परिसर के बाहर कुछ लड़कों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। 
विज्ञापन


उसने इस मामले की शिकायत माजरी पुलिस थाना में की थी, लेकिन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। घायल छात्र को खरड़ के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

जहां उसका मेडिकल भी हुआ है। छात्र ने परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास किसी कश्मीरी छात्र की शिकायत नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर छात्र को कालेज से बाहर करने का फरमान

पुलिस - फोटो : Demo Pic
कॉलेज के चेयरमैन मानव सिंगला ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सोमवार रात को करीब साढ़े नौ बजे हॉस्टल में रहने वाले इंजीनियरिंग के एक छात्र के साथ मारपीट हुई है। 

पूरे मामले की जानकारी लिये जाने पर पता चला कि शुरुआत कश्मीरी छात्र की ओर से की गई थी। उसका एक छात्र के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार को वह कॉलेज प्रशासन एवं सिक्योरिटी से बगैर अनुमति लिए कॉलेज से बाहर चला गया। 

शाम साढ़े सात बजे के बाद हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कश्मीरी छात्र कॉलेज परिसर से बाहर क्यों गया, इस बारे में छात्र से जवाब मांगा जाएगा। वहीं दोनों विद्यार्थियों के परिजनों को बुलाया गया है। 

हमलावर छात्र को कालेज से बाहर करने का फरमान
चेयरमैन ने बताया कि कॉलेज परिसर से बाहर जिस छात्र ने कश्मीरी इंजीनियरिंग छात्र से मारपीट की थी, उसको कॉलेज से बाहर करने का फरमान सुनाया गया है। सिंगला ने कहा कि कालेज प्रशासन अनुशासन को लेकर गंभीर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें