फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बदमाशों ने एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर उड़ाई 32.26 लाख की नकदी

Tue, 22 Dec 2020 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
भिवानी में गैस कटर से काटकर एटीएम लूटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भिवानी के जूई में मंगलवार अलसुबह एचडीएफसी बैंक का एक एटीएम काटकर बदमाश 32.26 लाख रुपये ले गए। बदमाशों ने शटर को भी ताले तोड़कर खोला। सुबह छह बजे जब वारदात का पता लगा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पाया कि मंकी कैप पहने करीब पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। दो बदमाश एटीएम में घुसे तो एक बाहर खड़ा रहा। एक कार में सवार रहा। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर धारा 457 और 380 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 


मामला मंगलवार सुबह करीब 4:52 बजे का है। क्रेटा गाड़ी में आए बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि चार से पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सभी मंकी कैप पहने हुए थे। दो बदमाशों ने पहले एटीएम केबिन के शटर के दोनों ताले तोड़े। इसके बाद मशीन को गैस कटर से काटा और कैश ट्रे से नकदी निकालकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


उनका एक साथी निगरानी के लिए बाहर खड़ा रहा और एक से दो बदमाश गाड़ी में सवार रहे। सुबह छह बजे सुरक्षाकर्मी आया तो वारदात का पता लगा। सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर हरीश को दी। जिसके बाद बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना जूई थाने में दी। एसएचओ सुनील कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने तथ्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। 

मामले में बैंक मैनेजर हरीश मील ने बताया कि एटीएम में 32.26 लाख की नकदी थी। सुरक्षा गार्ड सुबह छह से रात 10 बजे तक एटीएम केबिन में तैनात रहता हैं। वारदात के समय गार्ड मौजूद नहीं था। मामले में एसएचओ जूई सुनील कुमार ने बताया कि एटीएम काटकर नकदी ले जाने का मामला आया है। फुटेज में तीन से चार बदमाश सामने आए हैं। सभी मंकी कैप पहने हुए थे। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें