फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया प्रेम विवाह, नाराज मां ने गले में चुन्नी डाल खींचा, भाइयों ने चाकूओं से किया हमला

Sat, 12 Jan 2019 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने अंबाला के नन्योला गांव में रह रही युवती को जान से मारने का प्रयास किया। युवती की मां ने ही गले में चुन्नी डालकर खींचा तो भाइयों ने हाथ-पैर पकड़कर चाकुओं से हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। लोग उसे  नागरिक अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां से जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया गया है। घटना के समय उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने युवती के बयान पर उसकी मां, भाइयों समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में चंडीगढ़ के धनास क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय अमनदीप कौर ने बताया कि उसने 21 मार्च 2018 को कोर्ट के माध्यम से जसविंद्र सिंह निवासी गांव अजरावर थाना खेड़ीगढ़ जिला पटियाला के साथ प्रेम विवाह किया था। जसविंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करता है और आपस में रिश्तेदारी के चलते परिजन शादी से नाराज थे। 

शादी के बाद वह अपने पति के साथ गांव नन्योला में किराये पर रह रही थी। अमनदीप ने बताया कि 9 जनवरी की शाम जब वह घर पर अकेली थी और पूजा कर रही थी, उसी दौरान घर पर उसकी मां परमजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह, जसमनप्रीत, चाचा का लड़का कमलजीत सिंह, उसका दोस्त सुखदीप सिंह व अन्य लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
उसकी मां ने उसके गले में चुन्नी डाल दी और पीछे चुन्नी से गला पकड़ लिया। भाई प्रदीप सिंह व जसमनप्रीत ने उसके हाथ व पैर पकड़ लिए। अमनदीप ने बताया कि उस पर चाकुओं से हमला किया और मारपीट की गई। इसके बाद शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने वहां आकर उसे छुड़वाया, जहां से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सतपाल सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पहले भी मिली थी धमकियां 
महिला के पति जसविंद्र सिंह ने बताया कि पहले भी उसके ससुरालवालों ने उनके साथ शादी से नाराजगी के चलते झगड़ा किया था और उस समय भी मामला पुलिस और पंचायत के माध्यम से सुलझा था। जसविंद्र ने शक जताते हुए कहा कि हो सकता है कि उसके ससुरालवालों ने उसकी पत्नी पर हमला करने से पूर्व छानबीन की होगी कि किस समय अमनदीप कौर घर पर अकेली होती है। जसविंद्र ने बताया कि अमनदीप के परिवार वालों ने उन्हें पहले भी फोन पर रिश्तेदारों के माध्यम से धमकियां दी हैं कि वह अमनदीप कौर को उठवा लेंगे और जान से मार देंगे। 

रिश्तेदारी में थे भाई-बहन
सूत्रों से पता चला है कि अमनदीप कौर के दादा व जसविंद्र के नाना रिश्ते में सगे भाई थे। इसी के चलते रिश्ते में दंपती भाई-बहन थे, जिस कारण दोनों की शादी होने पर लड़की के परिजनों को ऐतराज था। इसी के चलते उन्होंने मौका देखकर अमनदीप कौर पर हमला कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें