फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: रात को बेटे की मौत, दिन में एएसआई पिता ने कर ली खुदकुशी, 24 घंटे में महिला की कोख व सुहाग दोनों उजड़े

Wed, 30 Mar 2022 05:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
एएसआई की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिले में अजनाला थाना क्षेत्र के गांव छीना करम सिंह के एक एएसआई ने अपने बेटे की मौत के सदमे में खुद को गोली मारकर जान दे दी। एएसआई के बेटे की मंगलवार की रात गुरदासपुर के गांव सिंधवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन घर में युवक के शव का इंतजार कर रहे थे। तभी मृतक के एएसआई पिता ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अजनाला तहसील के गांव छीना करम सिंह के रहने वाले पंजाब पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह के बेटे गगनदीप सिंह का मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गुरदासपुर के सिंधवा गांव में शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

बेटे की मौत के बाद एयरपोर्ट, राजासांसी थाने में तैनात एएसआई जसबीर सिंह भारी सदमे में थे। परिवार गगनदीप सिंह के शव का इंतजार कर रहा था। तभी एएसआई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें