फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिसवालों को कुचलने का किया प्रयास, तीन चोटिल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर/राई (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बीसवां मील चौक के पास से चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर चालक को काबू कर कैंटर लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही गन्नौर पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग करने के साथ ही पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास भी किया। जिसमें तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को पानीपत के गांव सिवाह से काबू कर लिया है। उनके खिलाफ गन्नौर थाना में भी हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव हाजीपुर लहरा निवासी सोमनाथ लुधियाना से कैंटर में सामान लेकर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। सोमनाथ ने राई पुलिस को बताया कि जब वह बीसवां मील चौक से आगे केजीपी के पास पहुंचा तो इस दौरान कार सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसे रुकवा लिया। उन्होंने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारकर उसे अपनी कार में गिरा दिया और कैंटर छीनकर भाग गए। 

वह उसे गांव जठेड़ी के पास कार से उतारकर फरार हो गए। सोमनाथ ने राई पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने तुरंत वीटी करा दी। वीटी की सूचना पर कुंडली व गन्नौर पुलिस भी मुस्तैद हो गई। जीटी रोड चौकी प्रभारी एएसआई वीरेंद्र, मुख्य सिपाही पवन, राजेश, सिपाही सुभाष ने गढ़ी कलां के पास रोड पर नाका लगा दिया। इसी दौरान उन्हें कैंटर व स्विफ्ट गाड़ी आती दिखाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो कैंटर चालक ने पुलिस टीम को ही कुचलने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने छलांग लगाकर जान बचाई। इस दौरान मुख्य सिपाही पवन, राजेश, सिपाही सुभाष को चोट लग गई। इसी दौरान उसके पीछे चल रही स्वीफ्ट गाड़ी में बैठे दो बदमाशों ने चौकी प्रभारी वीरेंद्र पर फायरिंग भी कर दी। 

गनीमत रही कि गोली उन्हें लगी। जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों को कैंटर और कार सहित पानीपत के सिवाह गांव के पास काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान यूपी के बागपत के गांव ढिकौली निवासी दीपक, गुरुग्राम निवासी हर्ष, खेवड़ा कालोनी निवासी योगेश व हरसाना मालचा फिलहाल सिक्का कालोनी निवासी वीरेंद्र के रूप में दी। बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है। गन्नौर जीटी रोड चौकी पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बीसवां मील से कैंटर लूटकर भाग रहे बदमाशों ने गन्नौर के पास पुलिस पर फायरिंग करने के साथ ही टीम को कुचलने का प्रयास किया। बाद में बदमाश वहां से भाग निकले। मैं अपनी टीम के साथ लगातार उनका पीछा कर रहा था। जिस पर उन्हें सिवाह गांव के पास दबोच लिया गया। 
कुलदीप, थाना प्रभारी, गन्नौर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें