फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की एसेंट कार नहर में गिरी, डूबने से पत्नी की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 07 Jul 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
डेहलों से लुधियाना पत्नी के साथ शॉपिंग के लिए जा रहे फौजी की ओवरस्पीड एसेंट कार अनियंत्रित होकर कैंड नहर में गिर गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण कार बहकर आगे निकल गई। फौजी ने पत्नी को बचाने के लिए कार का शीशा तोड़ा, जब तक वह बाहर आकर अपनी पत्नी को निकालने लगा, तब तक उसकी पत्नी की डूबने से मौत हो चुकी थी। हादसा देख लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची डेहलों की पुलिस ने घायल मनजीत सिंह (25) को डेहलों के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतक विवाहित कमलजीत कौर (26) का शव मोर्चरी में रखवाया। मनजीत की हालत अब स्थिर है। मामले पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। 

मृतक मंजीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनजीत सिंह फौज में है। उसकी ड्यूटी लेह लद्दाख में है। पांच महीने पहले ही दोनों की लव-मैरिज हुई थी। मनजीत ड्यूटी से डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर आया था। जबकि शनिवार उसने वापस ड्यूटी पर जाना था। गुरप्रीत सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भाई और भाभी लुधियाना शॉपिंग के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


घायल मनजीत सिंह ने बताया कि वह डेहलों से लुधियाना की तरफ जा रहे थे। उसे नहीं पता कि क्या हुआ, कैंड नहर के पास पहुंचते ही अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। मनजीत का कहना है कि फौज में उन्हें तैरना सिखाया गया था, इसलिए वह कार का शीशा तोड़ कर बाहर आने लगा।

इस बीच कार में पानी भर गया और उसकी पत्नी डूब रही थी। वह तैरता हुआ बाहर आया, उसने पत्नी को बचाने की कोशिश की मगर बचा नहीं पाया। वह किसी तरह किनारे पर आया और इस बीच लोग इकट्ठा हो गए थे। जिन्होंने उसकी पत्नी को बाहर निकालने में मदद की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें