फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर फौजी फरार, आर्मी सेंटर से हथियार चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 09:37 PM IST
खुशबू गोयल संजीव कुमार बख्शी, संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो इंसास राइफल और कारतूस चोरी के मामले में 10 दिसंबर, 2019 को गिरफ्तार फौजी हरप्रीत सिंह आज सुबह सिविल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार टांडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान फौजी हरप्रीत सिंह को उसके साथी जगतार सिंह जग्गा के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार हुए उक्त दोनों आरोपियों से 2 इंसास राइफल, 3 मैगजीन और 20 कारतूस बरामद हुए थे। जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह जिला केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद था और उसकी सेहत खराब होने पर उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आज सुबह करीब 4 बजे जब वह बाथरूम गया तो होमगार्ड को धक्का मार कर फरार हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। हरप्रीत सिंह दो वर्ष पहले फौज में भर्ती हुआ था और उसने आर्मी ट्रेनिंग सेंटर पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश) से ट्रेनिंग ली थी। सेंटर से उसने उक्त असलाह चोरी किया था। इतना ही नहीं उसने सुपर पावरकॉम पाकिस्तान नाम के फेसबुक पेज को भी फॉलो किया हुआ था। 

मॉडल टाउन थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार हुए हरप्रीत सिंह, उसके पिता हरबंस सिंह निवासी मियाणी और 5 पुलिस मुलाजिमों, जिनमें सहायक सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह, हरदीप सिंह, बलदेव दत्त, बंसी लाल व हवलदार दविंदर कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 223, 224, 120बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने विभिन्न टीमें बनाई हैं और कई स्थानों पर छापेमारी कर तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें