एक और सेना के जवान सरहद पर लोगों की रक्षा करने में जुटे हैं, वहीं एक फौजी ने शर्मसार कर देने वाली हरकत कर दी। ट्रेन में लड़की से रेप की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ डाले और विरोध करने पर गाली गलौज की। मामला 3 जनवरी का है।
जम्मू से पुरानी दिल्ली जाने वाली जम्मू मेल एक्सप्रेस के एसी कोच में युवती के साथ फौजी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि नशे में धुत फौजी ने युवती के कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के परिजनों और अन्य यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वारदात अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के निकट हुई थी, इसलिए दिल्ली पुलिस ने अंबाला जीआरपी के पास जीरो नंबर एफआईआर काटकर भेज दी। आरोपी की पहचान फौजी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने दिल्ली स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।