फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फौजी की हत्या: चचेरे भाई की शादी में शामिल होने पहुंचा, पड़ोसियों ने मार डाला

Thu, 02 Nov 2023 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

परिवार ने घायल फौजी को डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मलकीत सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चचेरे भाई की शादी में शामिल होने पहुंचे फौजी को चाचा के पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार नाचते वक्त विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने अपने दोनों बेटों को उकसाया। इसके बाद दोनों नशे में धुत होकर गांव सुधार के रहने वाले फौजी मलकीत सिंह की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गांव फुल्लावाल के रहने वाले बलबीर सिंह संधू उर्फ रिंकू, उसके भाई अभि संधू और उनकी मां राजिंदर कौर संधू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह सेना में था और गांव सुधार का रहने वाला था। 

मृतक फौजी के चचेरे भाई की शादी थी। वह 31 अक्तूबर को ही छुट्टी लेकर आया था। शाम को वह चाचा के घर गांव फुल्लावाल पहुंच गया। रात को परिवार जागो निकाल रहा था। इसमें पड़ोसी भी शामिल हुए थे। इसी दौरान घर के बाहर डीजे लगाकर सब नाच रहे थे। आरोपी रिंकू और अभि दोनों नशे में धुत थे और नाचने वक्त शरारत कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान मलकीत सिंह के साथ उनकी टक्कर हो गई। इसी पर बहस होने लगी। मलकीत ने कहा कि परिवार की महिलाएं नाच रही हैं, वह साइड पर होकर नाचे। इसी बात पर कहासुनी और बढ़ गई। लोगों ने मामला शांत करा दिया लेकिन राजिंदर कौर संधू के उकसाने पर दोनों भाइयों ने तेजधार हथियार से फौजी मलकीत सिंह पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। 

परिवार ने घायल फौजी को डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मलकीत सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें