फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: आधी रात तलवार से हमला फिर घर पर चला दी जेसीबी, मरा समझ छोड़ गए

Tue, 30 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Sohana Property Dispute - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव सोहाना में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार देर रात कुछ हथियारबंद लोगों ने एक परिवार पर देर रात हमला कर दिया। हमलावरों ने घरवालों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस दौरान घर के मालिक अमरीक सिंह के सिर पर तलवारों से कई वार किए। जबकि बचाव में आई उनकी पत्नी, बेटा और बेटी को भी नहीं बक्शा।
विज्ञापन


इसके बाद हमलवारों ने उक्त परिवार के बनाए पक्के कमरों को भी जेसीबी से तोड़ दिया। साथ ही अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया। गंभीर हालत में पति-पत्नी को सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है। थाना सोहाना के एसएचाओ राजीव कुमार ने कि अभी व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीम बयान लेने गई थी। अब बुधवार को बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

हमले में दो लोग गंभीर, सिविल अस्पताल में भर्ती

Sohana Property Dispute - फोटो : Amar Ujala
पीड़ित परिवार की बेटी ने बताया कि हमलावर व्यक्ति बेरोजगार है। जबकि उसकी पत्नी सरकारी नौकरी करती है। उन्होंने पूरी प्लानिंग के तहत उनके परिवार पर हमला किया। हमले की अगुवाई पत्नी कर रही थी। उनके पड़ोस में एक घर है। जिनकी आरोपियों से अच्छी बनती है। उनके घर आरोपियों ने पहले ही हथियार रख दिए थे।

रात साढ़े बारह बजे जब पूरा परिवार सो रहा था। तभी उक्त लोग जेसीबी व और काफी सारे लोगों को लेकर पहुंच गए। इस दौरान वे सीधे उनके घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद कर उनके परिवार के लोगों को पीटा। इस दौरान उसके पिता व माता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके कमरे तोड़ दिए। आरोपी महिला ने उन्हें धमकी दी है कि उनके बेटे को मरवा देंगे। उनका कहना था कि उनकी पहुंच ऊपर तक है।
विज्ञापन

सौ नंबर पर फोन किया नहीं पहुंची पुलिस

Sohana Property Dispute - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने बताया कि जब उनके परिवार पर हमला हो रहा था। तो उन्होंने किसी तरह मौका पाकर सौ नंबर पर फोन किया। पहले तो सौ नंबर पर घंटी नहीं
जा रही था। लेकिन जब घंटी गई तो उसके काफी देर के बाद पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी अपनी कार्रवाई कर चुके थे।

मामले की हो जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई
पीड़ित परिवार  की बेटी ने मांग की है कि इस सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं, जांच में जो भी दोषी हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी
चाहिए। परिवारिक मेंबरों का कहना है कि अगर उन पर किसी तरह का कोई हमला होता है तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें