फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला आर्किटेक्ट का शव

Sun, 21 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी(चंडीगढ़)। लालड़ू क्षेत्र स्थित टॉर्क फैक्टरी के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। उसकी पहचान नितिन कुमार (31) पुत्र गंगा मोहन ठाकुर मूल निवासी बिहार और हाल निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवक का शव पेड़ पर 15 फुट की ऊंचाई पर लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। साथ ही पुलिस ने युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

लैहली पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े 11 बजे सुखदेव सिंह निवासी गांव घोलूमाजरा ने घटना की जानकारी दी। सुखदेव ने पुलिस को बताया कि चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर खांसी की दवा बनाने वाली टॉर्क कंपनी के सामने उसके खेत में नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 फुट की ऊंचाई पर लटके युवक के शव को क्रेन के माध्यम से उतारा। घटनास्थल के पास बंद पड़ी फैक्टरी की दीवार के पास से उसका बैग बरामद हुआ। बैग में मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।

पुलिस अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपनी कमीज की मदद से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उन्हाेंने बताया कि युवक का मोबाइल भी नहीं बरामद हुआ है। जबकि उसके पर्स में करीब 70 रुपये थे।

मृतक के बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर सामने आया कि उसने आर्किटेक्ट का कोर्स कर रखा था। मृतक के बैग से जुराब और पढ़ाई से संबंधित असल प्रमाण पत्र मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि वह चंडीगढ़ क्षेत्र में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आया था। पुलिस ने बताया कि मौत के असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

इस बीच अमर उजाला के संवाददाता ने नोएडा स्थित मृतक के परिवारजनों से बात की। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास खींचतान और धक्कामुक्की के सबूत मिले हैं और नितिन का सिमकार्ड भी गायब है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है, जिसे आत्महत्या की रूप देने की चेष्टा की जा रही है।

युवक यहां कैसे पहुंचा?
युवक की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नितिन यहां कैसे पहुंचा। जहां शव मिला है वहां कोई बस स्टॉप नहीं है। शव लालड़ू के घोलूमाजरा क्षेत्र के खेत में मिला है। इसके अलावा शव नीम के पेड़ पर करीब 15 फुट की ऊंचाई पर लटका हुआ है। हालांकि, पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। वहीं, परिवारवाले कह रहे हैं कि नितिन कुछ डरपोक किस्म का था और वह इतने ऊंचे पेड़ पर नहीं चढ़ सकता था। आशंका है कि नितिन की हत्या कर उसे इतनी ऊंचाई पर लटकाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें