फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी हेल्पर की धारदार हथियार से हत्या, बेड पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Wed, 03 Apr 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गढ़शकर के गांव गढ़ी मानसोवाल में सोमवार देर रात घर में घुसकर 68 वर्षीय आंगनबाड़ी हेल्पर की अज्ञात हत्यारों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी मानसोवाल की 68 वर्षीय आदर्श बाला अपने घर में अकेली रहती थी। सोमवार रात वह पड़ोस में भगवद् गीता की कथा सुनकर रात बारह बजे ही अपने घर लौटी थी। 

विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला पूनम रानी ने आदर्श बाला के घर का मुख्य दरवाजा खड़काया तो किसी ने नहीं खोला। इसके बाद वह  छत से आदर्श बाला की छत पर पहुंची और सीढ़ियों से घर में दाखिल हुई। आधा दरवाजा खुला देखकर वह भीतर गई तो आदर्श बाला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। 

उसने शोर मचाया तो गांव के जरनैल सिंह और अन्य लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद एसएचओ गढ़शंकर गगनजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। एसएसपी जे ईलचेजियन, एसपी धर्मवीर और डीएसपी गढ़शंकर सतीश कुमार, डीएसपी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में लोग और पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। इसके बाद फिंगर प्रिंट लेने का औचित्य ही खत्म हो चुका था और डॉग स्क्वॉड भी नहीं आया। आदर्श बाला का बेटा गुलशन कुमार अपने परिवार के साथ गढ़शंकर में रहता है। हत्यारे महिला के कानों से सोने की बाली और मोबाइल ले गए लेकिन किसी अलमारी और पेटी को हाथ नहीं लगाया। 

ऐसे में हत्या के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं एक संभावना यह भी है कि हत्यारों में गांव का भी कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। क्योंकि आदर्श बाला का घर गांव के बीचों बीच है। वहां पर महिला के अकेले रहने के जानकारी लोकल को ही मिल सकती है। 

हत्यारों का अभी तक तो कोई सुराग नहीं लगा है। लेकिन शीघ्र ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिंगर प्रिंट तो आए ही नहीं क्योंकि वहां लोग पहले ही बड़ी संख्या में पहुंच चुके थे। ऐसे में डॉग स्क्वॉड का तो मंगवाने का अर्थ ही नहीं बचा था। -सतीश कुमार, गढ़शंकर, डीएसपी 

अगर गांव का भी कोई व्यक्ति हत्या में शामिल हुआ तो उसकी किसी भी तरह की सहायता नहीं की जाएगी। हत्या आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। -जरनैल सिंह, कांग्रेसी नेता 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें