फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Constable Murder: फौजी पति ने क्यों की महिला सिपाही की हत्या? रातभर पत्नी की लाश लेकर घूमता रहा

Thu, 13 Mar 2025 01:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में महिला सिपाही सपना का शव बरामद होने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। एमडीसी थाना पुलिस ने सपना के पति परविंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल का शव और उसकी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके फौजी पति ने की थी। आरोपी शव को कार में लेकर रातभर घूमता रहा और 25 किमी. दूर पंचकूला में छोड़कर फरार हो गया। सपना की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के पति परविंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पति ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव स्थित शिवालिक विहार में घर पर ही पत्नी सपना की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी सपना को कार में डालकर पंचकूला लेकर गया। यहां सुबह करीब पौने 6 बजे कार में पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


आरोपी कार को लॉक कर चाबी भी साथ ले गया। सीसीटीवी में आरोपी रात को घर से कार लेकर निकलता हुआ दिख रहा है। मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क में सपना का शव बरामद हुआ था। उसके पास भी परविंद्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हालांकि पंचकूला पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी से इन्कार कर रही है। सूत्रों के अनुसार सपना के आंख और सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

मोबाइल लॉकेशन से पकड़ा गया आरोपी पति

सूत्रों ने बताया कि आरोपी पुलिस झूठ बोलकर गुमराह करता रहा। आरोपी को कॉल की गई तो उसने कहा कि वह घर पर है, लेकिन लोकेशन पंचकूला की आ रही थी। जहां सपना का कार में शव मिला, उसके आसपास ही आरोपी घूमता रहा। जब आरोपी को बार-बार कॉल की गई तो उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात पकड़कर हिरासत में ले लिया गया था। मोबाइल लॉकेशन के जरिये उसे पकड़ा गया था। 

सोमवार रात को हुई थी सपना की हत्या

महिला सिपाही की हत्या सोमवार रात 10 से सुबह 5:42 के बीच में हुई थी। सपना रात को 12 मार्च को राष्ट्रपति की ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ड्यूटी के लिए बात कर रही थी। इससे साफ है कि आरोपी ने रात 10 बजे के बाद ही पत्नी की हत्या की थी। सूत्रों के अनुसार सुबह 5:42 बजे आरोपी मैंगो पार्क की पार्किंग में कार खड़ी कर फरार हो गया था। पुलिस चंडीगढ़ से पंचकूला के रूट की जांच कर रही है कि आखिर वह किन रास्तों से चंडीगढ़ आया था। 
विज्ञापन

पत्नी को क्यों मारा, आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

मनसा देवी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने आखिर सपना की हत्या कैसे की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट वीरवार को आएगी जिसमें मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। पुलिस पूछताछ कर रही है कि क्या सपना को पहले जहर दिया गया और गला दबाया गया क्योंकि सपना के मुंह से झाग निकल रही थी। या फिर जहर देकर उसकी हत्या की गई। कैमरे में खींची गई तस्वीरों में सपना के गले पर हल्के चोट के निशान भी दिख रहे हैं जिससे ऐसे भी हो सकता है कि आरोपी ने सपना का गला भी दबाया हो। हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें