दो साल पहले इंडिया घूमने आई अमेरिकी युवती से गैंगरेप हुआ था। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने अब दबोचा है। मामला चंडीगढ़ का है। अमेरिकी युवती से गैंगरेप के 2 साल पुराने मामले में पुलिस ने एक आरोपी खरड़ निवासी बलदेव कुमार को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब दूसरे आरोपी लक्की की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बलदेव कुमार को जिला अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। वर्ष 2015 के अप्रैल माह में 24 वर्षीय अमेरिका में रहने वाली पीड़िता ने फ्रांस से ईमेल के माध्यम से तत्कालीन आईजी को शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले वह इंडिया में घूमने के लिए आई थी।
चंडीगढ़ घूमने के बाद उसने आगे फ्रांस जाना था। उसका पासपोर्ट एक्सपायर होने में 4 दिन बचे थे। वारदात की रात पीड़िता ने सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड के पास से एक आटो हायर किया। ऑटो चालक पीड़िता को होटल दिलवाने के लिए चला, लेकिन होटल में रूम नहीं मिला। आटो चालक उसे अपने दोस्त के घर ले गया और दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप रेप को अंजाम दिया था।
सेक्टर-17 महिला थाना पुलिस ने 16 नवंबर 2015 को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आईजी को भेजी गई इस शिकायत में पीड़िता ने उस आटो का आधा-अधूरा नंबर भी बताया था, जिसमें आरोपी उसे अपने साथ लेकर गया था। इस आधे-अधूरे नंबर के आधार पर ही पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।