फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में आईं तो रूममेट को देखकर चींखने लगीं लड़कियां, ऐसी हालत में थी वो

Mon, 19 Feb 2018 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अंबाला की रहने वाली लड़की भावना
विज्ञापन
क्लास खत्म करके कमरे में आईं तो रूममेट को देखकर लड़कियों की चींख निकल गई। वो ऐसी हालत में थी कि पूरे हॉस्टल वाले देखकर चौंक गए।
विज्ञापन


घटना चंडीगढ़ की है। सेक्टर-42 स्थित जीसीजी कॉलेज के हॉस्टल में रविवार शाम एक छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मूल रूप से अंबाला निवासी छात्रा भावना के रूप में हुई है। वह कॉलेज के हॉस्टल में कमरा नंबर-81 में रहती थी और बीसीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी लेकिन उसने कमरा नंबर-82 में फंदा लगाया। 

घटना का पता उस समय लगा, जब कमरा नंबर-82 में रहने वाली छात्राएं रविवार शाम अपने कमरे में पहुंचीं। उन्होंने भावना को चुन्नी के सहारे पंखे से लटकते देख तुरंत हॉस्टल प्रबंधन व पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-36 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भावना को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मियों ने भावना के कपड़ों सहित उसके कमरे की बारीकी से जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

रूम मेट ले गई चाबी तो साथ के कमरे में लगाया फंदा

suicide
पुलिस जांच में पता लगा कि भावना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब अपने कमरा नंबर-81 में पहुंची तो कमरे पर ताला लगा मिला। उसकी रूम मेट कमरे को ताला लगाकर चाबी साथ ले गई थी। भावना ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह गलती से चाबी साथ ले आई है।

इसके बाद भावना को बगल वाला कमरा (रूम नंबर-82) खुला मिला और उसने अंदर जाकर पंखे पर चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया।  पुलिस ने भावना की रूम मेट सहित अन्य के बयान दर्ज किए हैं लेकिन पुलिस फिलहाल भावना के खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लगा सकी है।

पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर भावना के परिवार को सूचना दे दी। देर शाम परिवार ने चंडीगढ़ पहुंचकर बेटी के शव की पहचान की। थाना पुलिस ने परिवार से पूछताछ की लेकिन उन्होंने किसी पर कोई शक नहीं जताया। पुलिस सोमवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भावना का शव उसके परिवार के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन

‘हमारी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है’

suicide - फोटो : डेमो इमेज
भावना की मौत के बाद उनकी मां संगीता विग और पिता राकेश विग ने कालेज प्रबंधन और पुलिस पर आरोप लगाया है कि  कालेज प्रबंधन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। पुलिस भी कुछ साफ-साफ कुछ नहीं बता रही। भावना ने अपने रूम में आत्महत्या नहीं की है।

उन्होंने कालेज प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी के मौत के बारे में कुछ छुपाया जा रहा है। उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले में सही तरीके से जांच नहीं कर रही। हमें यह बताया गया कि भावना बहुत बीमार है।

जब हम कालेज आए तो हमें जीसीजी कालेज के हॉस्टल लाया गया। हमें यहां पर जानकारी दी गई कि भावना ने अपने सहेली के रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह अभी तक पुलिस और स्कूल प्रबंधन साफ नहीं कर सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें