फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में सजा होते ही रो पड़ी डॉक्टर

Wed, 10 Dec 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप केस में सजा हुई तो डॉक्टर फूट-फूट कर रोने लगी। मामला चंडीगढ़ का है। यहां मंदबुद्धि किशोरी से दुराचार का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


मामले में जिला अदालत ने महिला डॉक्टर सहित चार आरोपियों को दोषी करार दिया। यह सुनकर महिला डॉक्टर फूट-फूटकर रोने लगी। अब चारों दोषियों को 15 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी।

फिलहाल, सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी महिला डॉक्टर का नाम रश्मि जैन है। इसने पीड़िता का गर्भपात किया था।
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी से युवक ने किया था दुराचार

सेक्टर-56 निवासी पीड़िता की मां ने पिछले साल 23 फरवरी को विजय कुमार उर्फ विक्की के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी थी। आरोप था कि धमकी दी गई कि यदि उसने इस मामले में मुंह खोला तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

यह शिकायत दुराचार की घटना के पांच माह बाद दी गई थी। इस दौरान किशोरी गर्भवती थी। आरोप है कि आरोपी व उसकी मां ने मिलकर मोहाली में उसका गर्भपात भी कराया।

पुलिस ने जांच में पाया कि मोहाली की डाक्टर रश्मि जैन ने ही गर्भपात किया था। पुलिस ने डाक्टर सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 6 महीने से कोर्ट में केस चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें