फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में फंसा एक और एक बाबा, बहाने से घर जाकर किया रेप

Fri, 06 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के बाद अब यमुनानगर में एक बाबा रेप के आरोप में फंस गया है। शहर के न्यू मार्केट स्थित पीर की मजार के बाबा सोनू पर युवती ने उससे रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पुराना हमीदा क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता पिता पीर की मजार पर माथा टेकने आते थे। यहां बाबा सोनू से उनकी जान-पहचान हो गई। रात के समय वह डरती थी। इसी के चलते माता-पिता की उससे बात हुई और वह परिवार सहित यहां आने-जाने लगे। आरोप है कि इस दौरान सोनू ने जादू-टोना भी किया। इसके बाद छह अगस्त को जब वह घर पर अकेली थी, तब सोनू डोलू देने के बहाने घर पर आया और उससे दुष्कर्म किया।  

मामले की जांच अधिकारी बलजीत कौर का कहना है कि सोनू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें