फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज की धमकी के बाद सरहद चौकन्नी

Thu, 18 Dec 2014 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की दस्तक और पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद ही सरहद पर जवान और मुस्तैद हो गए हैं। बीएसएफ के सीनियर अधिकारी भी सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आधी रात तक ड्यूटी दे रहे हैं। यही नहीं जो जवान बीएसएफ कार्यालय में क्लर्क व अन्य पदों पर तैनात थे उन्हें भी सरहद पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


किसानों पर पैनी नजर
कोहरे के दौरान सुबह फेंसिंग पार खेती के लिए जाने वाले किसानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसानों की प्रत्येक गतिविधि पर बीएसएफ नजर रखे हुए है। क्योंकि कई किसान हेरोइन की तस्करी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।

बीएसएफ के डीआईजी अश्विनी शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान में हुई आतंकी घटनाओं के मद़्देनजर व गृह मंत्रालय द्वारा किए गए अलर्ट के बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। रात के समय धुंध में भले ही जवानों को गश्त में काफी समस्याएं आती हैं, लेकिन उसके बावजूद जवान मुस्तैदी से देश की सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद द्वारा दी गई धमकी को गंभीरता से लेते हुए सीमा पर डटे जवानों को कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


देश में आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वह खुद भी रात 11 बजे तक सीमा पर गश्त करने वाले जवानों के साथ निगरानी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें