फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता का बेटा हेरोइन सहित धरा

Tue, 26 Aug 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जालंधर में अकाली नेता के बेटे को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना नंबर 1 की पुलिस ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य हमीद मसीह के बेटे को एक ग्राम हेरोइन के साथ काबू कर लिया। वहीं एक और स्थान पर नाकाबंदी कर पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।

डीसीपी नवीन सिंगला ने बताया कि एसएचओ डिवीजन नंबर एक नवदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे के सौदागर सक्रिय हैं। इसपर  एएसआई अवतार सिंह ने जिंदा रोड पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने वहां राहुल हमीद पुत्र हमीद मसीह को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि राहुल हेरोइन की तस्करी करता था। राहुल के पिता हमीद मसीह पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य रहे हैं। हमीद मसीह शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन


वहीं, डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव तुड़ थाना गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। एएसआई अरुण कुमार कश्यप ने बताया कि ऋषि चौक के पास से जोगिंद्र सिंह को 20 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें