फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT पेपर लीक: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज

Mon, 15 Jun 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी परचा लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा। 12 जून को बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन


रोहतक पुलिस को भरोसा है कि स्टेटस रिपोर्ट से कोर्ट संतुष्ट है और यह मान लिया है कि परचा लीक हुआ था। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि पुलिस आश्वस्त है कि कोर्ट पेपर रद करेगा।

सबसे ज्यादा धड़कन उन अभिभावकों की तेज हो गई हैं, जिन्होंने परीक्षा रद करने की अपील की थी। वहीं, तमाम दावों के बीच अभी तक मास्टर माइंड मदीना निवासी रूप सिंह दांगी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांगी को लेकर संशय बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने पिछले दिनों दावा किया था कि उनके पास दांगी को लेकर पुख्ता जानकारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें