फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में एजीटीएफ को बड़ी सफलता: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों को दबोचा, चार पिस्तौल, 20 कारतूस बरामद

Sun, 01 May 2022 07:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

डीआईजी ने कहा कि कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर यह आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के फरार गैंगस्टरों को ठिकाने मुहैया करा रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने रविवार को बठिंडा में बड़ी सफलता हासिल की है। टास्क फोर्स ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब के ग्राम चारेवां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ सचिन, श्री मुक्तसर साहिब के गांव झोरार के हिम्मतवीर सिंह गिल और श्री मुक्तसर साहिब के गांव चक दुखे वाला के बलकरण उर्फ विक्की के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल, 20 कारतूस और एक सफेद आई 20 कार भी बरामद की है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने हाल ही में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए डीजीपी पंजाब वीके भवरा की देखरेख में एडीजीपी प्रमोद बान की अध्यक्षता में एजीटीएफ का गठन किया है।

एजीटीएफ के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी है कि विश्वासनीय इनपुट के बाद बठिंडा से एजीटीएफ की एक टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी मालवा क्षेत्र के एक प्रमुख व्यवसायी से पैसे वसूलने व हमला करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से एक सनसनीखेज अपराध टल गया है। 
विज्ञापन


डीआईजी भुल्लर ने कहा कि तीनों आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। सचिन और हिम्मतवीर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे दूसरे राज्यों से गिरोह के लिए हथियार खरीदते हैं और हत्या के लिए अपने गुर्गों को देते थे। डीआईजी ने कहा कि कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देश पर यह आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के फरार गैंगस्टरों को ठिकाने मुहैया करा रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में स्पेशल सेल दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक वांछित गैंगस्टर शारुख को गिरफ्तार किया है। इसे सचिन और उसके साथियों ने पंजाब में ठिकाना मुहैया कराया था। डीआईजी ने बताया कि पकडे़ गए तीनों आरोपियों के खिलाफ बठिंडा के थाना सिविल लाइन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 (7) और (8) के तहत केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें