प्रेमिका की ओर से शादी में खलल डालने की धमकी देने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
लखवीर सिंह निवासी बेअंत सिंह नगर के एक विवाहिता से संबंध थे। लखवीर सिंह के परिजनों ने उसकी शादी एक नवंबर को तय कर दी।
इसका पता चलने पर महिला ने लखवीर सिंह को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। उसने लखवीर सिंह की शादी में खलल डालने और उसकी होने वाली पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी दे दी।
इससे परेशान लखवीर सिंह ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।