फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद संबंध बनाए फिर रेप कह वसूले 13 लाख

Thu, 27 Nov 2014 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने साजिश के तहत युवक से पहले शारीरिक संबंध बनाए और फिर रेप केस का डर दिखा पुलिस की मदद से उससे 13 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


घटना पंजाब के रामपुरा फूल (बठिंडा) की है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने इस मामले में थाना सदर रामपुरा के प्रभारी सिकंदर सिंह बराड़, सहायक थानेदार फलविंदर सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपने ही थाने में मामला दर्ज होते ही एसएचओ सिकंदर सिंह व एएसआई फलविंदर सिंह थाना छोड़कर फरार हो गए।

विभाग ने दोनों अधिकारियों को मुअत्तल कर दिया है। मामले में शामिल आरोपी महिला को 2.5 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने मामले की जांच डीएसपी मौड़ जनक सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पैसे कमाने के लिए जाल में फंसाया

ऐसे फंसाया जाल में
डीएसपी जनक सिंह ने बताया कि बरनाला निवासी महिला की गांव खोखर के दर्शन सिंह व उसके दामाद मंजीत सिंह निवासी घुम्मनकलां से जान-पहचान थी। तीनों ने जल्दी पैसे कमाने के लिए घुम्मन कलां के गुरचरण सिंह को अपने जाल में फंसाया।

गुरचरण सिंह के पास गांव में अच्छी खासी जायदाद है। इस साजिश में जसविंदर सिंह नीटा रामपुरा व लाजपत राय ने भी आरोपियों का साथ दिया। महिला ने गुरचरण सिंह से अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए और फिर 12 नवंबर को उसे बरनाला स्थित अपने घर में बुला लिया।

14 नवंबर को महिला रामपुरा फूल के सरकारी अस्पताल में दाखिल हो गई। यहां उसने पुलिस के समक्ष गुरचरण पर दुराचार का आरोप लगा दिया। इस पर दर्शन सिंह, मंजीत सिंह व जसविंदर नीटा ने गुरचरण सिंह से संपर्क कर उसे पुलिस केस से बचाने व राजीनामे के एवज में 35 लाख रुपये मांगे।

बाद में 13 लाख रुपये में मामला सेटल हो गया। आरोपियों ने रामपुरा जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर बैठकर उक्त पैसे गुरचरण सिंह से वसूल लिए। इनमें से 4 लाख 10 हजार रुपये महिला, 3 लाख 50 हजार दर्शन सिंह, 4 लाख रुपये जसविंदर सिंह नीटा व 1 लाख 55 हजार रुपये एसएचओ सिकंदर सिंह बराड़ व एएसआई फलविंदर सिंह ने लिए। इसी बीच मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें