दर्जनों मरीजों की हत्या करके उनकी लाश के साथ सेल्फी खींचने वाली एक नर्स की तस्वीरें सामने आने से हड़कंप मच गया। मरे हुए मरीजों के साथ वह बेहद खुश होकर सेल्फी खींचती थी।
मामला इटली का है। जहां नर्स डेनिएला पॉग्गेली को पिछले महीने करीब 38 मरीजों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक के बाद मरीजों की मौत होने के बाद लोगों का शक बढ़ा था क्योंकि कुछ मौत बेहद चौंकाने वाली थी।
नर्स पर आरोप लगा है कि उसे मरीजों की हत्या करके खुशी मिलती थी और वह बड़ी ही निर्दयता से मरीजों को मार डालती थी।
उसने मरीजों को पोटैशियम के इंजेक्शन लगाए जिसका असर 48 घंटे बाद होता था और किसी भी तरह की जांच में इसकी पहचान करना भी मुश्किल होता है।