फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः पत्नी के गले में बैल्ट फंसाई और...

Mon, 17 Aug 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जलालाबाद,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके साथ 7 फेरे लेकर जन्मों का रिश्ता बनाया, उसी ने इतनी खौफनाक मौत दी कि जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। घरेलू कलह के चलते चमड़े की बेल्ट से पत्नी का गला घोट दिया। बाद में पंखे से फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। मामला पंजाब में जलालाबाद (फिरोजपुर) का है।
विज्ञापन


पैरेंट्स के लाश के पास डेढ़ साल का बेटा पूरी रात रोता रहा। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शहीद भगत सिंह कालोनी जलालाबाद निवासी गुरबख्श सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह की शादी की साढ़े तीन साल पहले भोला रानी से हुई थी। इनका डेढ़ साल का बेटा है। पड़ोसियों के मुताबिक गुरबख्श सिंह शराब पीने का आदी था।

शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हर रोज झगड़ा होता था। गुरबख्श का पिता मुख्तियार सिंह इनके झगड़े के कारण चार माह पहले ही जलालाबाद से गांव महालम (फिरोजपुर) आ गया था। पड़ोसियों का कहना है कि स्वत्रंतता दिवस पर पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर माता चिंतपूर्णी माथा टेकने गए थे और देर रात लौटे थे।
विज्ञापन


घर पर तेज आवाज में टेलीविजन चल रहा था। रात को इनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। उसके बाद दोनों ने भोजन भी नहीं खाया, भोजन की थाली वैसे ही टेबल पर पड़ी हुई थी।

उधर, डीएसपी अजमेर सिंह व एसएचओ अभिनव चौहान का कहना है कि जिस तरह कमरे में दोनों की लाशें पड़ी थी उसे देखकर यही लगता है कि गुरबख्श ने पहले भोला रानी को चमड़े की बेल्ट से गला घोंट मार डाला और उसके बाद उसी बेल्ट को पंखे से बांध कर फांसी लगा ली। रविवार की सुबह तक तेज आवाज में टेलीविजन चलते रहने पर एक पड़ोसी ने उनका दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं उठा।

इसके बाद वह छत पर चढ़कर उनके घर में घुसा तो दोनों जमीन पर गिरे पड़े थे। उसने अंदर से दरवाजा खोल कर अन्य पड़ोसियों को सूचना दी। डीएसपी अजमेर सिंह का कहना है कि गुरबख्श सिंह की साली के बयान पर फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

पत्नी का गला काट शव खेतों में फेंका

उधर श्री चमकौर साहिब (रोपड़) के श्री चमकौर साहिब के गांव सिलोमास्को में प्लाई की फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेतों में छिपाकर आरोपी फरार हो गया।

श्री चमकौर साहिब के गांव सिलोमास्को स्थित एक प्लाई बोर्ड की फैक्टरी में काम करने वाले संजय ने शनिवार देर रात अपनी पत्नी रूबी (27) का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को वारदात की जानकारी रविवार सुबह फैक्टरी के मालिक जगदीप सिंह ने दी।

इसके बाद श्री चमकौर साहिब के डीएसपी संदीप गर्ग व एसएचओ रविंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव खेतों से बरामद कर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। डीएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि मृतका के पति संजय कुमार वासी मोतिहारी (बिहार) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। संजय कुमार की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें