फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज कर पति की हत्या, लाश को किचन में छुपाया फिर वहीं बनाती रही खाना

Sun, 05 Mar 2017 05:09 PM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
लव मैरिज कर पति की हत्या
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को रसोई में छुपा दिया। महिला दो दिन तक शव के पास ही खाना बनाती रही। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना सिटी के प्रभारी जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि करीब दस साल पहले नवनीत सिंह (35) निवासी वीर कलां ने कुलदीप कौर के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह शहर के अजीत नगर में आकर रहने लगे। मेहनत मजदूरी करके नवनीत अपने परिवार का गुजारा चलाने लगा। उन्होंने बताया कि एक मार्च को कुलदीप कौर ने सो रहे नवनीत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके दिल में जा लगा जिससे उसकी मौत हो गई। डर के मारे महिला ने उसका शव घर की रसोई में ही रख दिया।
विज्ञापन

पति-पत्नी को था एक दूसरे के चरित्र पर संदेह

लव मैरिज कर पति की हत्या
जानकारी के अनुसार नवनीत सिंह के रिश्तेदार दो दिन से उसे फोन कर रहे थे लेकिन उसका मोबाइल बंद था। शनिवार सुबह घर पर ही पहुंच गए तो कुलदीप कौर ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। वह उन्हें लेकर बाजार चली गई। शक होने पर रिश्तेदारों ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। 

पति-पत्नी को था एक दूसरे के चरित्र पर संदेह
टिवाणा ने बताया कि पति-पत्नी को एक दूसरे के चरित्र पर शक था। नवनीत सिंह कुलदीप कौर को बाहर जाने से रोकता था। इसी कारण दोनों में झगड़ा रहता था। इसके चलते एक मार्च की रात को कुलदीप कौर ने नवनीत पर हमला करके उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता अजैब सिंह के बयान के आधार पर कुलदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया हे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें