फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत से दुखी महिला ने बेटी संग उठाया दर्दनाक कदम

Sat, 12 Sep 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की मौत के गम में एक महिला ने शुक्रवार शाम बेटी संग जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामला हरियाणा के भिवानी का है।
विज्ञापन


घटना से गांव धनाना में मातम का माहौल है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

धनाना गांव में रानी(32) ने सात वर्षीय बेटी मोनू संग जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को इसका पता लगा तो दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले उपचार के दौरान रानी की मौत हो गई। देर रात करीब 11 बजे बच्ची मोनू ने भी दम तोड़ दिया। देर रात दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया।

रानी के पिता सीसर गांव निवासी जयबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी के पति संदीप की सालभर पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही उसकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इस कारण ही उसने अपनी बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद गमगीन माहौल में मां-बेटी का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मुंढाल चौकी इंचार्ज सुरजभान और जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि रानी के पिता जयबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

बच गया दो साल का मासूम
रानी की तीन लड़की और एक लड़का है। लड़का सबसे छोटा दो साल का है। बड़ी लड़की घटना से कुछ समय पहले ही भाई को खिलाने के लिए बाहर ले गई। घर में महिला रानी व उसकी सात वर्षीय बेटी मोनू ही थे। रानी ने स्वयं भी जहर निगला और बेटी को भी जहर खिला दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें