पंजाब में फिरोजपुर के अबोहर के निकटवर्ती गांव निवासी एक युवती ने अपनी ही पड़ोसन और उसके कुछ सहयोगियों पर उसका अपहरण कर गैंगरेप करवाकर एक विकलांग के हाथों सवा लाख रुपये में बेचने के आरोप लगाए हैं।
सरकारी अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद थाना खुईयां सरवर पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार 3 अप्रैल को उसकी पड़ोसन ने रात 10 बजे बहाने से अपने घर बुलाया और उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे कैंटर में बैठाकर बठिंडा ले गए।