फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने किया गैंगरेप, मां ने धमकाया

Wed, 27 Aug 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बरनाला में एक बेटे ने दोस्तों संग नाबालिग से गैंगरेप किया। मां आई तो उसने पीड़िता को दी धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में तीन नौजवानों और उनका साथ देने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि हैपी पुत्र मेवा सिंह निवासी बरनाला ने एक नाबालिग लड़की को बरगलाकर अपने घर बुला लिया। जब नाबालिग हैपी के घर आई तो उसको बंदी बना लिया गया और हैपी ने अपने दो और दोस्तों अंशु कुमार, गगनदीप सिंह बरनाला को अपने घर बुला लिया। तीनों ने नाबालिग से सामूहिक दुराचार किया।

इतने को हैपी की मां कांशी रानी अपनी एक सहेली चरणजीत कौर उर्फ भोली को साथ लेकर घर पहुंच गई। जब नाबालिग ने सामूहिक दुराचार की बात कांशी रानी और चरणजीत कौर को बताई तो उन दोनों ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसको जान से मरवा देंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेडिकल में दुराचार की पुष्टि

घबराई लड़की ने एक बात तो चुप्पी साधकर इनके चंगुल से निकलने की सोची और घर आकर उसने सारी बात बताई। पीड़ित के परिजनों ने इसकी सूचना थाना सिटी को दी।

मामले की जांच के लिए थानेदार धर्मपाल सिंह को नियुक्त किया गया। उन्होंने पीड़ित नाबालिग के बयान लेने के बाद उसका सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हो गई और पुलिस ने आरोपी हैपी सिंह, अंशु कुमार, गगनदीप सिंह, काशी रानी, चरणजीत कौर भोली के खिलाफ नाबालिग लड़की को बरगालाकर घर बुलाकर बंदी बनाकर सामूहिक दुराचार करने के बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें