फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर दूध का क्रेट रखा तो ऑटो चालक पर एसिड फेंका

Mon, 30 May 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दूध के क्रेट उतारने को लेकर बहसबाजी के बाद मौली जागरां निवासी ने ऑटो ड्राइवर पर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मौली जागरां निवासी करतार  सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित विजय सिंह ऑटो ड्राइवर है। पुलिस को दी शिकायत में विजय ने बताया कि वह ऑटो से दूध सप्लाई करता है। इसी सिलसिले में शनिवार को मौली जागरां में विनोद नाम के व्यक्ति के घर के बाहर दूध के क्रेट उतार रहा था। तभी उसके पड़ोस से करतार सिंह निकला और कहा तुमको मना किया है यहां पर दूध के क्रेट मत रखा करो।

इस पर  ऑटो चालक ने कहा कि अगर विनोद मना कर देगा तो वो यहां दूध नहीं उतारेगा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद करतार सिंह घर केभीतर से तेजाब ले आया और विजय पर फेंक दिया। तेजाब से विजय की पीठ, हाथ और आंखों के पास जलने की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद विजय खुद ही पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में इलाज केलिए चला गया। विजय ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मौली जागरां पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें