फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को धमकी, शादी कर लो, नहीं तो चेहरे पर एसिड फेंक दूंगा

Sat, 07 May 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर युवक ने छात्रा से न केवल मारपीट की, बल्कि चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। घटना पंजाब के बठिंडा का है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी गगनदीप सिंह निवासी गांव रुड़की जिला मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती के पिता के अनुसार उनकी बेटी जिले की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। वह वहीं पर हास्टल में रहती है। इस दौरान उसी के कॉलेज में पढ़ चुके आरोपी युवक गगनदीप सिंह के साथ उनकी बेटी की जान पहचान हो गई थी। बीती 4 मई को जब उनकी बेटी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में गई तो वहीं पर आरोपी युवक आ गया।

उन्होंने बताया कि वह उनकी बेटी को शादी के लिए कहने लगा जब युवती ने इंकार कर दिया तो आरोपी ने तैश में आकर अन्य छात्रों के सामने युवती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी अन्य लड़के के साथ शादी की तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित किया। थाना तलवंडी पुलिस के एएसआई कृष्ण सिंह का कहना है कि उन्होंने पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें