आरोपी ने 1 अप्रैल को आरपीएफ कंट्रोल नंबर पर फोन करके अंबाला कैंट के अलावा जालंधर, जम्मू, पटना और दरभंगा आदि रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी थी। धमकी जिस नंबर से आई थी उस नंबर को पुलिस ने जांच में ट्रेस कर लिया था। यह नंबर बिहार निवासी एक महिला के नाम था।
मगर आरोपी ने धमकी देने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह धमकी भरी कॉल अंबाला से ही की गई थी। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा हैं और वह स्वयं को ऐसे दर्शा रहा है, जैसे कि वह कोई मानसिक रोगी हो।
पूर्व में अंबाला में पकड़े गए संदिग्ध
अंबाला में पूर्व में कई संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं, जिनमें पाकिस्तान के जासूस भी शामिल हैं। अंबाला में एयरफोर्स, सेना और रेलवे मंडल है, जो कि दुश्मन के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां की जानकारी जुटाने का प्रयास रहता है। कुछ वर्ष पहले भी सेना ने सैन्य क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा था, जिसके पास से दूरबीन, नक्शे और अन्य सामान बरामद किया गया था।
स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने के आरोपी को सूचना के आधार पर भिवानी से पकड़ा गया है। उसे दस दिन के रिमांड पर लिया गया है और इस दौरान उससे पूछताछ कर मामले में जानकारियां जुटाई जाएंगी। - सुलतान सिंह, डीएसपी, अंबाला।