फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: कत्ल के आरोपी गैंगस्टर को फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर छुड़ाया

Wed, 08 May 2019 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में दोपहर को माडर्न जेल से चेकअप करवाने लाए गए गैंगस्टर हरभेज सिंह उर्फ भेजा को पांच बदमाश सरेआम हवाई फायरिंग करते हुए छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने भाग रहे दो आरोपियों को लोगों की मदद से पकड़ लिया। उनके पास से 32 बोर का देसी कट्टा, 15 कारतूस, पांच खोल, तीन मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। हरभेज पर कत्ल, लूटपाट के 17 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे माडर्न जेल कपूरथला से हरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी सुल्तानविंड अमृतसर, अजय कुमार और विजय कुमार को तीन पुलिस मुलाजिम अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए लाए थे। ओपीडी में कांस्टेबल जतिंदर सिंह जब विजय कुमार का चेकअप करवा रहा था तभी हरभेज सिंह कांस्टेबल केहर सिंह को धक्का मारकर भागने लगा। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इसी बीच अचानक चार युवक तेजी से वहां आए। दो के पास रिवाल्वर थे। वे हवाई फायरिंग करते हुए हरभेज को भगाकर बाहर ले गए। वहां से उसे काले रंग के बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार हो गए। इसी बीच पुलिस मुलाजिम जतिंदर सिंह और मेजर सिंह आरोपियों का पीछा करते हुए सिविल अस्पताल के गेट पर पहुंचे। वहां पर स्पलेंडर बाइक पर सवार दो आरोपी भागने लगे तो पुलिस मुलाजिमों ने पीछा करके उन्हें गिरा दिया।

इस पर दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए पैदल ही भाग निकले और एक कोठी में जा छिपे। दोनों पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक भागने वाले आरोपी एक रिटायर्ड टीचर की एक्टिवा भी छीनकर ले गए हैं।

शाम को सीआईए स्टाफ में प्रेस वार्ता में एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ सन्नी निवासी सुल्तानविंड, अमृतसर और मनप्रीत सिंह निवासी मजीठा रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। हरभेज सिंह समेत फरार होने वाले आरोपियों की शिनाख्त आकाश मान व मिट्ठू निवासी अमृतसर और यादी माहल निवासी सुल्तानविंड के तौर पर हुई है। आकाश के पिता सुरिंदरपाल अमृतसर रूरल पुलिस में एएसआई बताए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें