फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी महिला थाने की दूसरी मंजिल से कूदा

Fri, 25 Sep 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ के एक आरोपी ने शुक्रवार को महिला थाने की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। देर शाम डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामला यमुनानगर(हरियाणा) का है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने एक लड़की को अश्लील मैसेज व फोटो भेजने और राह चलते छेड़छाड़ करने के आरोप में सेक्टर 16 निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करना था। महिला थाने की दूसरी मंजिल पर पुनीत को कोर्ट ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही थी।

इस दौरान उसे डीएसपी उषा के कमरे में ले जाया गया। कमरे में पहुंचने के बाद पुनीत ने  मौका देखकर खिड़की की ओर दौड़ लगा दी और देखते ही देखते नीचे कूद गया। पुलिसकर्मी तत्काल नीचे पहुंचे और उसे घायल हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि ऊंचाई से कूदने के कारण युवक के लीवर में गहरी चोट आई है। ऐसे में उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।  
विज्ञापन


मदनलाल, डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे कोर्ट ले जाने से पहले डीएसपी के कमरे में ले जाया गया, जहां वह  खिड़की से नीचे कूद गया। युवक के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें