फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी SI की हत्या का आरोपी कांस्टेबल काबू

Mon, 13 Jul 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी की सुरक्षा में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी कांस्टेबल को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को आरोपी को थाने के सामने फ्रेगरेंस गार्डन (पार्क) से युवती का किडनैपर समझकर गिरफ्तार किया है। लेकिन पूछताछ में हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। वहीं देहरादून पुलिस आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर चंडीगढ़ से दून के लिए रवाना हो गई है।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे आईटीबीपी कांस्टेबल चंद्रशेखर ने एलबीएसएए (लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी) की सुरक्षा चौकी में तैनात गारद कमांडर और एसआई सुरेंद्र लाल की एलएमजी से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। बचाव में आया एक अन्य कांस्टेबल अख्तर भी गोली लगने से घायल हो गया था जबकि दो अन्य जवान बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन


एलएमजी लेकर हो गया था फरार
वारदात के बाद हमलावर एलएमजी और कारतूस लेकर फरार हो गया था। आईटीबीपी और पुलिस की 12 टीमें शुक्त्रस्वार शाम से ही आरोपी की तलाश में जुटी थी। करीब 36 घंटे बाद आरोपी को चंडीगढ़ के सेक्टर-36 से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें